{"_id":"652cd622fef5d33a890d615a","slug":"administration-put-barriers-on-sot-river-route-diverted-badaun-news-c-123-1-bdn1005-6129-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोत नदी पर प्रशासन ने लगाए बैरियर, रूट किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोत नदी पर प्रशासन ने लगाए बैरियर, रूट किया डायवर्ट
Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
सोत नदी पुल को जाने वाली सड़क पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
बिसौली। सोत नदी पर बने पुल से भारी वाहन न निकले इसके लिए शनिवार रात को ही पीडब्ल्यूडी ने स्थानीय पुलिस की मदद से पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया था। रविवार सुबह को वाहनों डायवर्जन के हिसाब से निकाला गया।
पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने नगर के समीप सोत नदी पर बने पुल का निरीक्षण किया तो इसके पिलर में दरार पाईं। ऐसी स्थिति में इस पुल से भारी वाहनों का गुजरना खतरे से खाली नहीं था। लोक निर्माण विभाग ने 14 अक्टूबर की रात 12 बजे के बाद भारी वाहनों का पुल के से गुजरने पर पूरी तरह से रोक लगा दी।
रविवार को पीडब्लूडी के अवर अभियंता राहुल कुमार ने पुलिस के सहयोग से भारी वाहनों को रोकते हुए रूट चार्ट तैयार किया। कछला गंगा और यदु शुगर मिल जाने वाले वाहनों को वजीरगंज बिल्सी होकर जाना होगा। इस्लामनगर, बहजोई, सहसवान जाने वाले वाहनों को ओरक्षी होकर मंजिल तक पहुंचना होगा। वही बिल्सी, सहसवान इस्लामनगर की ओर से बिसौली आने वाले वाहनों को बिल्सी से वजीरगंज होकर बिसौली आना होगा। यह पुल निर्माण तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।