फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Administration finalized the preparation of counting

प्रशासन ने मतगणना की तैयारी को दिया अंतिम रूप

Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।   Updated Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Administration finalized the preparation of counting
पर‌िणाम - फोटो : अमर उजाला
मतगणना वाले दिन प्रतिबंधित रहेगा विजय जुलूस, ढोल नगाड़े और आतिशबाजी
विज्ञापन

 शनिवार 11 मार्च को सुबह आठ बजे से होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जिला प्रशासन ने कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। मतगणना स्थल मंडी समिति में प्रत्याशी, उनके एजेंट और गणना कार्मिक अलग-अलग द्वार से प्रवेश   करेंगे। मतगणना के दिन विजय जुलूस निकालने, ढोल-नगाड़े बजाने और  आतिशबाजी  चलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जीत का जश्न प्रत्याशियों को बेहद सादगी से मनाना होगा। इसके अलावा मतगणना वाले दिन शराब की दुकानें खोलने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
गुरुवार  को डीएम पवन कुमार ने संबंधित अधिकारियों के  साथ मंडी  समिति पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद कलक्ट्रेट स्थित सभा  कक्ष में एसएसपी महेंद्र यादव के साथ बैठक कर संबंधित  अधिकारियों को  व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी अनिल कुमार यादव ने बताया कि मतगणना के दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ दो अपर पुलिस अधीक्षक,   7 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 18 एसओ, 621 पुरुष तथा 100 महिला कांस्टेबल लगाए  जाने के साथ ही अग्निशमन को भी लगाया जाएगा।  इस अवसर पर मुख्य विकास  अधिकारी  अच्छे लाल सिंह यादव, एसपी आरए संजय राय, जिला सूचना विज्ञान  अधिकारी  राजेश शर्मा, सीओ उझानी प्रमोद कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन


336 गणना  कार्मिक लगेंगे 
मतगणना कार्य के लिए प्रत्येक  विधानसभा में 14-14  टेबिलें तथा एक टेबिल आरओ के लिए अलग लगाई जाएगी। इस  प्रकार प्रत्येक  विधानसभा में कुल 15 टेबिलें लगेंगी। एक गणना टेबिल पर  गणना पर्यवेक्षक,  गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्बर तथा एक चतुर्थ श्रेणी गणना  सहायक लगाया  जाएगा। छह विधानसभा क्षेत्रों की गणना के लिए 84 गणना  पर्यवेक्षक, 84 गणना  सहायक, 84 माइक्रो आब्जर्बर तथा 84 चतुर्थ श्रेणी  गणना सहायक लगाए जाएंगे। इस प्रकार कुल गणना कार्य के लिए 336 गणना  कार्मिक लगाए जाएंगे।  प्रत्येक विधानसभा में आरओ टेबिल पर एक गणना  पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक  माइक्रो आब्जर्बर तथा एक चतुर्थ श्रेणी  गणना सहायक लगाया जाएगा। चुनाव  प्रेक्षक के साथ दो माइक्रो आब्जर्बर, एक  नोडल अधिकारी तथा एक गणना सहायक  को भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन द्वारों से गणना कार्मिकों का होगा प्रवेश 
मतगणना   परिसर में प्रवेश के लिए बदायूं, बिल्सी, बिसौली, सहसवान विधानसभा क्षेत्र   के गणना एजेन्ट एवं प्रत्याशी मंडी समिति के पूरब दिशा में स्थित   गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे और मुख्य गणना स्थल पर पहुंचकर अपनी-अपनी   विधानसभा के गणना स्थल पर जा सकेंगे। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर एवं दातागंज के गणना   एजेन्ट एवं चुनाव प्रत्याशी मंडी समिति के पूरब दिशा में स्थित अनेजा   मैदान की ओर से प्रवेश कर अपनी विधानसभा के मतगणना स्थल तक पहुंच सकेंगे। 

अधिकारी, गणना कार्मिक गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे
 मतगणना कार्य के लिए लगाए गए सभी गणना कार्मिक, अन्य कार्यां के लिए   ड्यूटी पर लगाए गए  अधिकारीगण तथा मीडिया वाले मंडी समिति के गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे। अधिकारियों के वाहन पार्किंग की व्यवस्था मंडी समिति   में ही की जाएगी। मतगणना के परिणामों की प्रेस कवरेज के लिए गणना स्थल पर   मीडिया सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। बिना तलाशी के कोई भी व्यक्ति गणना   स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा। गणना कार्मिकों को प्रात: छह बजे ड्यूटी   स्थल पर पहुंचना होगा। उपस्थिति दर्ज कराने के पश्चात ही किस विधानसभा की   किस टेबिल पर ड्यूटी लगेगी, पहुंचने के बाद ही कार्मिकों को जानकारी दी जाएगी। 

सौ मीटर का क्षेत्र नो-एंट्री जोन रहे
मण्डी समिति के बाहर एकत्र होने वाले चुनाव प्रत्याशियों के समर्थकों के   लिए मंडी समिति के पूरब दिशा में स्थित अनेजा ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग   व्यवस्था रहेगी। पूरब एवं पश्चिम दिशा से आने वाले वाहनों को निर्धारित   स्थल पर ही वाहन खड़े करने होंगे। मंडी समिति के आसपास 100-100 मीटर तक का   क्षेत्र नो एंट्री क्षेत्र रहेगा। 

अलापुर रोड पर नहीं गुजरेंगे भारी वाहन
मतगणना के दिन मंडी समिति से मदर एथेना स्कूल तक ककराला रोड तो पूर्ण रूप   से हल्के एवं भारी वाहनों के लिए बंद करने के साथ ही नो एंट्री क्षेत्र   रहेगा। अलापुर रोड पर भी भारी वाहन नहीं चल सकेंगे। 11 मार्च को मतगणना के   दिन अलापुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को म्याऊ से डहरपुर-दातागंज रोड   पर डायवर्ट किया जाएगा। म्याऊं की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से  गुजर  सकेंगे। 

कई रंगों में बनाए परिचय पत्र
 मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए विधानसभावार गणना एजेन्ट्स के परिचय पत्र   अलग-अलग रंगों में बनाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव ने   बताया कि बिसौली विधानसभा की गणना के लिए   गणना एजेन्ट्स के परिचय पत्र आसमानी, सहसवान के पीला, बिल्सी के हल्का  हरा,  बदायूं के गुलाबी, शेखूपुर के सफेद तथा दातागंज विधानसभा के लिए  नारंगी  रंग के परिचय पत्र जारी किए गए हैं। बिना परिचय पत्र के बिना कोई भी  व्यक्ति  प्रवेश नहीं कर सकेगा। 

मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा
मतगणना  परिसर में प्रवेश से पहले मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस बल द्वारा  सघन  तलाशी ली जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया  कि  कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, लैपटॉप, शस्त्र, ज्वलनशीन   पदार्थ, गुटखा, बीड़ी सिगरेट, पानी की बोतल तथा कोई भी इलैक्ट्रॉनिक गैजेट   या डिवाइस नहीं ले जा सकेगा। एसपी सिटी अनिल कुमार यादव ने कहा कि   प्रतिबंधित वस्तुएं पाए जाने पर जब्त कर ली जाएंगी। मतगणना स्थल पर डाटा   मैनेजमेंट की सेल की भी स्थापना की जाएगी। 


प्रेक्षकों की निगरानी में होगी मतगणना
बदायूं। विधानसभा चुनाव की मतगणना चुनाव आयोग के प्रेक्षकों की निगरानी में होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने जिले की सभी विधानसभा के लिए अलग-अलग प्रेक्षक तैनात कर दिए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए सिरी निवासलु, बिसौली के लिए विशाल आर, सहसवान के लिए टीएन वेंकटेंश, बिल्सी के लिए अशोका नंद एचएस, शेखूपुर के लिए उर्मिला सुरेंद्र शुक्ला और दातागंज विधानसभा के लिए मंजूनाथ केएस की तैनाती बतौर प्रेक्षक की गई है। वहीं, मतगणना के लिए जिला प्रशासन के स्तर पर सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed