फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accused who incited the girl to commit suicide was sent to jail by the police in Budaun

'मेरी मौत का जिम्मेदार जुनैद...': सुसाइड नोट में लिख युवती ने दी थी जान, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Mon, 30 Dec 2024 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 05:27 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के बिल्सी में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। युवती ने सुसाइड नोट लिख जान दी थी, जिसमें जुनैद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। 

विज्ञापन
accused who incited the girl to commit suicide was sent to jail by the police in Budaun
मृतका नेहा का फाइल फोटो, आरोपी जुनैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन में शुक्रवार की सुबह युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। युवती ने सुसाइड नोट में जुनैद और उसके परिवार पर आरोप लगाया था। आरोप है कि शादी टूटने के बाद से पड़ोसी युवक उसे परेशान कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या तीन निवासी दिलशाद मलिक ने बेटी नेहा की शादी थाना क्षेत्र के गांव धनौली निवासी एक युवक से तय की थी। 24 दिसंबर को वर पक्ष के लोग रस्म अदायगी के लिए उनके घर आए थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही जुनैद कुरैशी पुत्र नूर और उसके परिवार के लोगों ने वर पक्ष के घरवालों से यह कह दिया कि नेहा का जुनैद से संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिख दी थी जान 
इसी बात पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद से नेहा अवसाद में रहने लगी थी। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे नेहा अपने कमरे में पंखे में टुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई थी। युवती के शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। युवती को कैसे जुनैद कुरैशी परिवार के साथ मिलकर परेशान कर रहा था, वह सबकुछ लिखा था। युवती ने सुसाइड नोट में जुनैद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।  

विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता दिलशाद मलिक की तहरीर पर जुनैद कुरैशी और उसके परिवार के पांच लोग के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाल आरएस पुंडीर ने बताया कि रविवार की दोपहर थाना पुलिस ने आरोपी जुनैद को नगर के सिरासौल अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed