फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accused of misdeeds two teenage girls was sent to jail in budaun

Budaun: दो किशोरियों से दुष्कर्म करने का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, डांस एकेडमी में लूटी थी आबरू

Sun, 25 Feb 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 06:09 PM IST
सार

बदायूं में डांस एकेडमी के संचालक के खिलाफ दो किशोरियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
accused of misdeeds two teenage girls was sent to jail in budaun
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जवाहरपुरी इलाके में दो किशोरियों से दुष्कर्म करने के आरोपी डांस एकेडमी के संचालक को रविवार दोपहर बाद जेल भेज दिया गया। देर रात उसके खिलाफ दो किशोरियों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। रविवार दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


डांस एकेडमी के संचालक राजकमल उर्फ राज पटेल के खिलाफ कोतवाली और सिविल लाइंस क्षेत्र की दो किशोरियों ने दुष्कर्म करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उनमें 14 वर्षीय लड़की का कहना था कि वह राज पटेल की एकेडमी में डांस सीखने आती थी। 15 फरवरी को वह आंवला में एक कंप्टीशन में भाग लेने गई थी। 
विज्ञापन


डांस एकेडमी में किया था दुष्कर्म 
रात में संचालक ने उसे एकेडमी पर रोक लिया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया था, जबकि दूसरी किशोरी का कहना था कि आरोपी ने उसे शादी करने का लालच दिया था। उसने शादी का लालच देकर उसके साथ अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया था। इससे पुलिस ने आरोपी को डांस एकेडमी से ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, पाक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। रविवार दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed