{"_id":"2203500d12e1bb59a8a1b7dab149b086","slug":"accident-hindi-news-282","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर सड़क किनारे पलटा, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर सड़क किनारे पलटा, हेल्पर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
मेरठ से सुल्तानपुर जा रहा दूध का खाली टैंकर गांव अभियासा के पास सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। वाहन को मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के इंद्रापुरम निवासी नरेंद्र कुमार चला रहा था। उसके साथ गजरौला के थाना क्षेत्र के गांव कटइया निवासी पिंटू (24) बतौर हेल्पर साथ था। टैंकर जैसे ही वह गांव अभियासा के भट्ठे से आगे बढ़ा, तो एक नीलगाय सामने से आ गई। इसे बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा। टैंकर पलट गया। पिंटू उसके नीचे दब गया, जब उसको निकाला गया तो उसकी सांसे थम चुकी थीं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। एसओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि चालक की तहरीर पर दुर्घटना को दर्ज किया गया।
टैंकर पलटने से एक सांप भी मरा
अलापुर। टैंकर पलटने से एक सांप की दबकर मौत हो गई। सांप टैंकर के पिछले हिस्से से दबा हुआ था। क्रेन से टैंकर को हटाने के बाद वह सांप लोगों को नजर आया।