{"_id":"ae109e276c226cad57e616492aa5a0d1","slug":"accident-hindi-news-243","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालक समेत दो की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बालक समेत दो की मौत, आठ घायल
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसा-एक
दहगवां। जरीफनगर थाने के गांव फतेहपुर के पास बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने सात साल के बालक को कुचल दिया। गंभीर हालत में परिवार वाले उसे इलाज के लिए मेरठ ले जा रहे थे। बालक की रास्ते में मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड खोदकर हाईवे जाम कर दिया। एक घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा सकी।
बुलंदशहर सदर कोतवाली के गांव दारापुर निवासी मनोज की जरीफनगर के गांव फतेहपुर में नंदराम के यहां ससुराल है। मनोज अपने परिवार के साथ यहां साली की शादी में आए थे। सुबह सात बजे मनोज का सात वर्षीय पुत्र सचिन शौच करके खेत से लौट रहा था। रोड पार करते समय बदायूं डिपो की बस ने सचिन को कुचल दिया। पुलिस ने बस को मय चालक कब्जे में ले लिया है। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी।
हादसा-दो
वजीरगंज। ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से अनियंत्रित ट्रक घुस गया। इससे ट्राली में सवार मुरादाबाद के थाना मूड़ापांडेय के गांव वीरपुर वदरिया निवासी नाजिम की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ट्रक घुसने के बाद ट्रैक्टर ने आगे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रॉली और स्कॉर्पियो में सवार आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद के थाना मूड़ापांडेय के गांव वीरपुर वदरिया आबिद हुसैन (66) परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से ककराला में चल रहे उर्स में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। चंदौसी रोड पर रहड़िया चौकी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नाजिम (24) पुत्र अफसर अली की मौके पर मौत हो गई। ट्राली में सवार शाहिद (28), इस्माइल (26) और सद्दाम (24) घायल हो गए। ट्रक की टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में घुस गई। इससे स्कॉर्पियो में सवार खुर्शीद (35) पुत्र आलमशाह घायल हो गए। हादसे में ट्रक चालक शरीफ (50) पुत्र मुंदू और क्लीनर सादाब (25) पुत्र शरीफ घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको खदेड़ दिया।
स्पीड ब्रेकर की मांग, हाईवे पर गड्डा खोदा
दहगवां। रोडवेज बस से कुचल कर सचिन की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वह काफी दिन से यहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को अनसुना किया जाता रहा। जाम की खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान तमाम ग्रामीणों ने हाईवे खोदना शुरू कर दिया। इससे एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्रपाल ने किसी तरह से जाम खुलवाया। एक घंटे के बाद यातायात शुरू हो सका।