फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

नल में करंट आने से युवक की मौत

Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव कूबरी की मढ़ैया में नल में बिजली का करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के गांव कूबरी की मढ़ैया में रविवार शाम छह बजे की है। गांव निवासी मल्लू पुत्र मोर सिंह ने नल में ही सबमर्सिबल की मोटर लगा रखी है। खेत से लौटने के बाद उसको प्यास लगी, तब उसने सबमर्सिबल के स्टार्टर का बटन दबा दिया। इसके बाद जैसे ही उसने नल को छुआ, उसे करंट लग गया। घटनास्थल पर मौजूद परिवार वालों ने चीखना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मदद को दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने स्टार्टर को बंद कर जैसे-तैसे उसको नल से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों के अनुसार मल्लू की शादी एक साल पहले हुई थी। उसके अभी कोई बच्चा नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed