फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सहसवान में आग 25 घर जले

Wed, 06 Apr 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
accident
सहसवान के रामजीत की मढ़ैया गांव में आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के रामजीत मढ़ैया गांव में मंगलवार दोपहर आग लग गई। तेज हवा चलने से एक के बाद एक घर में आग लगती चली गई। इससे झोपड़ींनुमा और पक्के करीब 25 मकानों में आग लगने से अनाज, कपड़े आदि जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्यूबवेल चलवाकर आग बुझवाई। इस हादसे में एक बछड़े की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक उस दौरान गांव के घूरे में आग सुलग रही थी। तेज हवा से उससे उठी चिंगारी से किसान कृपाल और सियाराम की बुर्जी में आग लग गई। जब तक लोगों को इसकी जानकारी हुई आग फैलती चली गई। उससे एक-एक करके करीब 25 घरों में आग लग गई। बताते हैं कि उस समय गांव के अधिकतर लोग खेतों पर काम कर रहे थे। घरों पर ताले पड़े थे। जानकारी पाकर सभी लोग खेतों से गांव की ओर भागे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने तुुरंत फायर ब्रिगेड को बुला लिया। पानी खत्म न हो, इससे नजदीकी खेतों में लगे ट्यूबवेल चलवाकर मशीन में भरा जाता रहा। इसी दौरान तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, हलका लेखपाल पुष्पेंद्र भी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटों में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक आग की चपेट में आए अधिकतर मकान झोपड़ीनुमा थे। कुछ पक्के मकानों में भी आग लगी। सभी घरों में अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई, रजाई गद्दे और पशुओं का चारा जल गया। तहसीलदार ने तुरंत मदद देने का आदेश दिया है। लेखपाल गांव में क्षति का आकलन करने में जुट गए हैं।
-
घर में आग लगने से चार भैंसें जमकर मरीं
म्याऊ (बदायूं)। म्याऊ ब्लॉक क्षेत्र के गांव गढ़िया शाहपुर में एक मकान में आग लगने से चार भैंसों की जलकर मौत हो गई। गांव निवासी चोखेलाल और उनके भाई चंद्रपाल गांव के बाहर मकान बनाकर रहते हैं। शाम के समय दोनों भाई के परिवार वाले खेत पर गेहूं कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके घर में आग लग गई। जब तक वह दौड़कर घर पहुंचे। तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इससे उनके घर में बंधी चार भैंसें जलकर मर गईं तो चार पशु गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे में घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। संवाद

-
शॉर्टसर्किट से परचून की दुकान जली
म्याऊ (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भसुंदरा निवासी अहमद हसन की परचून की दुकान में सोमवार रात शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे उनके घर का सामान भी जल गया। उनके तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। वह इसी दुकान से गुजारा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed