{"_id":"614f7e3c8ebc3efad92e366f","slug":"accident-badaun-news-bly4608730153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम करौतिया में कच्ची मिट्टी की दीवार गिरी, महिला की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम करौतिया में कच्ची मिट्टी की दीवार गिरी, महिला की दबकर मौत
विज्ञापन
करौतिया गांव में दीवार ढहने के बाद एकत्र लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करौतिया में शनिवार सुबह महिला शाहबजान घर में लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही थी, तभी कच्ची दीवार गिर गई। जब तक परिवार वाले मिट्टी हटाकर बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
हादसा शनिवार सुबह दस बजे हुआ। उस समय ग्राम करौतिया निवासी 39 वर्षीय शाहबजान पत्नी नवाब आलम अपने घर में लिपाई के लिए कच्ची दीवार के किनारे मिट्टी खोद रही थी। परिवारवाले घरेलू कार्यों में लगे थे। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक उनके ऊपर कच्ची मिट्टी की दीवार ढह गई। जिसके नीचे वह दब गई। यह देखकर उसके परिवार वाले और पड़ोस के काफी लोग आ गए। लोग दीवार का मलबा हटाने में जुट गए।
काफी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर हलका लेखपाल और थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेखपाल ने परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। महिला की दो बेटियां और दो बेटे हैं। पति खेतीबाड़ी करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। संवाद