{"_id":"611ac8048ebc3e42fc6498e1","slug":"accident-badaun-news-bly456582464","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में गंगा स्नान करते समय बहे श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला में गंगा स्नान करते समय बहे श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेने कछला पहुंचा एक श्रद्धालु तेज धार की चपेट में आकर बह गया। घाट पर आसपास मौजूद लोगों ने यह देख शोर मचाया तो पीएसी के गोताखोर बचाव में आ गए। उन्होंने करीब आधा घंटे के मशक्कत के बाद मोटरवोट के जरिए शव को खोज निकाला। उसकी दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यह हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने के लिए श्रद्धालु रविवार को कछला घाट पर जमा हुए। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला रविवार सुबह से शुरू हो गया था। कछला से सटे कासगंज जिले के छोर वाले गंगाघाट पर भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ थी। गंगाजल भरने से पहले श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के साथ पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी बीच दोपहर को युवक के गंगा में डूबने का शोर मचा। इसका पता लगने पर वहां मौजूद पीएसी के गोताखोर मोटरवोट लेकर मौके पर जा पहुंचे। पीएसी के गोताखोरों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गंगा में डूबे युवक को बाहर निकाल लिया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घाट पर मौजूद व आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।