फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

एक बाइक पर चार सवार, टैंकर की चपेट आकर तीन की जान गई

Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident
पुष्पेंद्र फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर बाइक सवार चार लोग टैंकर की चपेट आए गए। हादसे में दो मौसेरे भाइयों (किशोरों) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे घायल ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ा। चौथे युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया लेकिन उसका ड्राइवर पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गया।
विज्ञापन

हादसा वितरोई मोड़ पर गांव अल्लीपुर मढैय्या के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर निवासी आकाश राजपूत (16) पुत्र मातादीन की मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला में ननिहाल है। उसके मामा कप्तान सिंह ने पिछले दिनों मकान का निर्माण कराया था। आकाश ने गांव के ही दोस्त तसलीम (22) पुत्र बच्चन को बुलाया और बाइक लेकर पड़ोसी गांव दबरई से मौसेरे भाई पुष्पेंद्र (17) पुत्र देवेंद्र को बुला लाया। इसके बाद तीनों एक ही बाइक से ज्योरा को निकल पड़े। बाद में तीनों कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलुआठेर पहुंच गए। कुलुआठेर से पुष्पेंद्र का फुफेरा भाई टिंकू (19) पुत्र सुरेश भी सवार हो गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि पहले मामा के घर जाने की बजाय किसी काम से एक ही बाइक से चारों लोग कछला की तरफ निकले तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गए। बाइक तसलीम चला रहा था। हादसे में तसलीम और आकाश की मौके पर मौत हो गई। पुष्पेंद्र ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने टैंकर को आंबेडकर चौराहे के पास कब्जे कसेले लिया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ड्राइवर कूदकर भाग गया। फिलहाल तीनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तसलीम फाइल फोटो। संवाद

तसलीम फाइल फोटो। संवाद- फोटो : BADAUN

 

आकाश फाइल फोटो। संवाद

आकाश फाइल फोटो। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed