{"_id":"60d62fa68ebc3e09cc7e9d51","slug":"accident-badaun-news-bly4510591118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दिव्यांग समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दिव्यांग समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बृहस्पतिवार रात जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक दिव्यांग समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हादसा कादरचौक के असरासी के नजदीक हुआ। यहां बाइक सवार अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जबकि उझानी इलाके में स्कूटी से अलापुर लौट रहे दिव्यांग को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों वाहन सवार हेलमेट नहीं लगाये थे। पुलिस ने उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम असरासी निवासी संजय (35) अपने गांव के नजदीक चकोरी फार्म पर काम करते थे। वह बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे बाइक पर रमजानपुर की ओर से घर लौट रहे थे। उस दौरान संजय हेलमेट नहीं लगाये थे। अपने गांव के नजदीक पहुंचते ही एक ट्रैक्टर ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले संजय को जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया।
उझानी। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उनौला निवासी सत्यनारायण (42) पैरों से दिव्यांग थे। वह बृहस्पतिवार रात अपनी स्कूटी लेकर उझानी क्षेत्र के अल्लापुर भोगी गांव में दावत खाने आए थे। बताते हैं कि वह यहां से देर रात उनौला लौट रहे थे। इसी दौरान अल्लापुर भोगी और गुराई गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी स्कूटी पलट गई और वह काफी देर तक उसके नीचे दबे रहे। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उनके पिता सियाराम ने बताया कि सत्यनारायण पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी हो चुकी थी लेकिन उनके बच्चे नहीं हैं।े