{"_id":"6096e5a58ebc3ec19a59eb8f","slug":"accident-badaun-news-bly4460707161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर चाचीपुर के नजदीक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। बाइक सवार अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर चाचीपुर निवासी बॉबी (22) पुत्र वासुदेव शुक्रवार रात गांव से दूध लेकर पैदल घर लौट रहा था। युवक घर से कुछ दूर पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। इससे बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सड़क पर जा गिरा। वह पत्नी और बच्चे को मौके पर छोड़कर भाग गया। इधर, हादसे की जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक के परिवार वाले उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे चंदौसी रेफर कर दिया गया। चंदौसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिवार वालों की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।