फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बरेली-बदायूं हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, एक ट्रक चालक की मौत

Sun, 04 Oct 2020 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
accident
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार रात बिनावर इलाके में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों ट्रक कब्जे में ले लिए हैं। मृतक चालक के फुफेरे भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरेली जिले में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लश्करीगंज निवासी धूम सिंह पुत्र विजेंद्र पाल ट्रक चालक था। शनिवार रात वह ट्रक लेकर बरेली से बदायूं आ रहा था। बताते हैं कि धूम सिंह अपना ट्रक लेकर बिनावर इलाके में घटपुरी के नजदीक पहुंचा ही था कि उसी समय सामने से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे धूम सिंह के ट्रक के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। धूम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। गंभीर हालत देखकर उसे बरेली भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरा चालक ट्रक घटनास्थल पर छोड़कर ही भाग गया। बताया जा रहा है कि उसे भी मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मृतक ट्रक चालक के फुफेरे भाई मेंबरपाल ने दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने दोनों ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed