{"_id":"5f401a7d8ebc3e3ce36be2fb","slug":"accident-badaun-news-bly417026353","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों समेत तीन बच्चे गड्ढे में डूबे, एक हॉस्पिटल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों समेत तीन बच्चे गड्ढे में डूबे, एक हॉस्पिटल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलड़िया (बदायूं)। शुक्रवार को टाउन एरिया गुलड़िया के तीन बच्चे पानी भरे एक गड्ढे में डूब गए।
कस्बा निवासी नेतराम का 11 वर्षीय बेटा राजकुमार शुक्रवार शाम मोहल्ले के लीलाधर के बेटा शिवम (6) और अंकित (8) के साथ बकरियां चराने जंगल गया था। तीनों बच्चे बकरियां चराते हुए रायपुर गांव के नजदीक पहुंचे। वहां एक गड्ढे में बरसात का पानी भरा था। इससे बच्चे गड्ढे में नहाने घुस गए। इनमें राजकुमार काफी अंदर चला गया जबकि शिवम् और अंकित किनारे पर ही फिसलकर पानी में डूबने लगे। ये दोनों किसी तरह पानी से बाहर निकल आए लेकिन राजकुमार गहरे पानी में चला गया। उसे देखकर दोनों भाइयों में शोर मचाया। उनका शोर शराबा सुनकर नजदीकी खेत में एक बुजुर्ग व्यक्ति काम कर रहा था। वह दौड़ता हुआ गड्ढे के नजदीक पहुंचा और वह गड्ढे में घुस गया। उसने तीनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। वृद्घ ने इस बारे में राहगीरों के माध्यम से बच्चों के परिवार वालों को सूचना भिजवाई जिससे उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि परिवार वाले राजकुमार को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।