{"_id":"5f302ea18ebc3e4ade1d9c53","slug":"accident-badaun-news-bly415707864","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाधा (बदायूं)। इस्लामनगर इलाके में शनिवार रात एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। उसके परिवार वाले साथी युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कादरनगर उर्फ कादरचौक निवासी धर्मेंद्र (22) पुत्र ओमेंद्र शनिवार रात अपने गांव के ही एक युवक के साथ नाधा जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक धर्मेंद्र घर नहीं लौटा। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने साथी युवक को फोन करके जानकारी ली तो उसने धर्मेंद्र को अपने साथ होने से इंकार कर दिया। मध्यरात्रि के समय साथी युवक ने परिवार वालों को बताया कि इस्लामनगर चंदौसी मार्ग पर एक टक्कर मार दी है, जिसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई है। इस पर परिवार रोते-बिलखते हुए इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी, जिसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि साथी युवक के चोटें आई हैं। परिवार वालों का आरोप है कि उसके साथी ने युवक की हत्या की है। बहरहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। जहां पर ये हादसा हुआ है। वहां पुलिस पिकेट तैनात थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एक्सीडेंटल चोटें बताई गई हैं।