{"_id":"5f2ff6f28ebc3e3ca603fc7e","slug":"accident-badaun-news-bly415639644","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-बदायूं हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-बदायूं हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। रविवार शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई है।
ये हादसा शनिवार रात करीब 12 से एक बजे के बीच हुआ। उस वक्त बरेली-बदायूं हाईवे पर चौपाल सागर के सामने से वाहन सवार गुजर रहे थे। उन्होंने हाईवे किनारे एक युवक की लाश पड़ी देखी। तभी उन्होंने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को बारीकी से चेक किया लेकिन वहां कोई बाइक या साइकिल तक पड़ी नहीं मिली और न ही कोई टक्कर मारने वाला वाहन दिखा। पुलिस का अनुमान है कि युवक पैदल होगा। वह शराब के नशे में भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की जेब से भी कोई कागज आदि नहीं मिला है। उसके हाथ पर राखी बंधी हुई मिली है। पुलिस युवक की पहचान करने में लगी है। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। उसके बारे में पता लगा रहे हैं।