{"_id":"5e822ec78ebc3e769667009d","slug":"accident-badaun-news-bly401230280","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दौड़ रहे दो युवकों को कार ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर दौड़ रहे दो युवकों को कार ने कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/बिसौली। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुर और बसेई के बीच एक इंडिका कार ने सड़क पर दौड़ रहे दो युवकों को कुचल दिया। इसके बाद कार खाई में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को बरेली रेफर कर दिया गया है।
ग्राम कमालपुर निवासी गोविंद (19) पुत्र लटूरी और मनोज (18) पुत्र दीपक रोज की तरह सोमवार शाम सड़क पर दौड़ने निकले थे। दोनों दौड़ते हुए बसेई गांव के नजदीक पहुंचे थे कि तभी पीछे से आई एक इंडिका कार ने दोनों लोगों को कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिवार वाले दोनों घायलों को बरेली ले जा रहे थे। जहां रास्ते में गोविंद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गोविंद के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। हादसे वाली कार स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी की बताई जा रही है। संवाद