{"_id":"5e5026108ebc3ef4011e7711","slug":"accident-badaun-news-bly396845638","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुईया खोदते समय ढांग ढही, युवक दबा.. साथियों ने मिट्टी खोदकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुईया खोदते समय ढांग ढही, युवक दबा.. साथियों ने मिट्टी खोदकर निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद जरैठा में एक युवक कुईया खोदते समय ढांग गिरने से दब गया। गनीमत रही कि लोगों ने तुरंत खुदाई करके युवक को बाहर निकाल लिया। उसके मामूली चोटें आई हैं।
ग्राम मुस्तफाबाद जरैठा निवासी कासिम (33) पुत्र नफासत शुक्रवार दोपहर बाद अपने खेत में मेंथा लगाने के लिए बोरिंग सही कर रहा था। कुईया में काफी मिट्टी पहुंच गई थी। जिससे युवक कुईया की मिट्टी खोदकर बाहर निकाल रहा था। उसी वक्त अचानक कुईया की ढांग गिर गई, जिससे युवक मिट्टी में दब गया। ये देखकर खेत पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। उसके बाद उन्होंने फावड़ा और डलिया लेकर मिट्टी हटानी शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। फिलहाल युवक सकुशल है। उसे मामूली चोटें आई हैं। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान लताफत हुसैन समेत दर्जनों लोग पहुंच गए थे। संवाद