फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

आंवला-बदायूं रोड पर बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, मां-बेटे घायल

Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
accident
कुंवरगांव (बदायूं)। आंवला-बदायूं रोड पर शुक्रवार दोपहर बोलेरो ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा कुंवरगांव के वार्ड नंबर नौ निवासी विशाल (19) पुत्र सप्पू सिंह अपनी मां रचना (36) और मोहल्ले के जयपाल (42)के साथ बाइक पर शहर जा रहे थे। बाइक विशाल चला रहा था। वह हेलमेट भी लगाए हुए थे। जयपाल बीच में और रचना सबसे पीछे बैठी थी। दुगरइया गांव के नजदीक पहुंचने पर उनकी बाइक में सामने से तेज रफ्तार में आई बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस इससे पहले चालक बोलेरो कुंवरगांव की ओर दौड़ा ले गया। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने बैरियर लगाकर रोकने के बाद दबोच लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed