{"_id":"5e46db4a8ebc3ee60059cb1f","slug":"accident-badaun-news-bly395907713","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद- फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, मां और चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद- फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक ने बाइक रौंदी, युवक की मौत, मां और चाचा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और चाचा घायल हो गए। दोनों लोग युवक को दवा दिलवाने बिसौली जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ के ग्राम रतनपुर खुर्द निवासी बृजेश (21) पुत्र मटरू सिंह कई दिन से बीमार था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मां प्रेमवती और चाचा ऊधल सिंह बाइक पर बृजेश को दवा दिलाने बिसौली जा रहे थे। बाइक ऊधल सिंह चला रहे थे, जबकि बृजेश बीच में बैठा था। वे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में कुआंरारा के पास पहुंचे होंगे। तभी उनकी बाइक में सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बृजेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रेमवती और चाचा ऊधल सिंह घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल प्रेमवती और ऊधल को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बृजेश तीन भाइयों में मझला था। उसकी डेढ़ साल पहले निरवेश से शादी हुई थी। उसकी दो माह की एक बेटी है। हादसे के वक्त ऊधल सिंह हेलमेट लगाए था, जबकि बृजेश हेलमेट नहीं पहने था।