फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बस ने दूल्हे के चाचा को रौंदा मौत से शादी की खुशियां काफूर

Wed, 09 Oct 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
accident
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने शौच को निकले वृद्ध रसोइया को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध अपने भतीजे की शादी में आया था। उसकी मौत के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। भनक लगते ही मौके पर जुटे बरातियों के साथ ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इससे हाईवे पर काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

देवरमई पूर्वी निवासी ध्यानसिंह राजपूत की बेटी राजकुमारी का रिश्ता उसावां थाना क्षेत्र के गांव कलक्टरगंज के आनंद सिंह के साथ तय हुआ था। सोमवार शाम को कलक्टरगंज आई बरात गांव के बाहरी छोर पर प्राथमिक विद्यालय में ठहरी थी। मंगलवार सुबह दूल्हे का चाचा निंरजन सिंह (60) दूसरे बराती के साथ शौच के लिए खेत की ओर चला। हाईवे पार करते समय निरंजन को पीछे से कासगंज डिपो की रोडवेज बस ने रौंद दिया। बस बदायूं से अलीगढ़ जा रही थी। निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दूल्हे आनंद का सगा चाचा था और उसावां के ही गांव रनसिंह नगला के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया था। साथ में मौजूद बरातियों के शोर मचाने पर बरातियों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां आ गए। बरातियों ने हंगामा किया तो पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कछला के पास रोडवेज बस को रोक लिया लेकिन चालक भाग गया। हाईवे पर हंगामे की वजह से करीब एक घंटा तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वृद्ध की मौत के बाद शादी के रंग में भंग पड़ गया। आनन फानन में ही राजकुमारी और आनंद के सात फेरों की रस्मों को पूरा किया गया। गमगीन माहौल में दुल्हन की विदाई की औपचारिकता पूरी हुई।
विज्ञापन


निरंजन की मौत से टूटा आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़
भतीजे आनंद की शादी में चाचा निरंजन की मौत ने उसके पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। निरंजन के भाई बुद्धपाल की करीब एक दशक पहले असमय मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद अविवाहित निरंजन ने पूरे परिवार के खेवनहार की भूमिका निभाई थी। वह प्राथमिक विद्यालय में रसोइया था। भतीजे की शादी में भी निरंजन ही मुख्य कर्ताधर्ता रहा। कलक्टरगंज में जब घटना की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं शादी के मंडप स्थल पर बिलखने लगीं। खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद रोडवेज बस को कछला में कब्जे में ले लिया गया। उसके चालक के नाम और पते की जानकारी हासिल कर ली गई है। मृतक के परिजन की ओर से फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली

पिकअप ने हाईवे पर बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक की दशा गंभीर होने के कारण उसे बरेली रेफर किया गया है।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रानेट निवासी दीपक यादव (18), टीटू (20) और सतीश यादव (22) मंगलवार को बाइक लेकर अपने गांव से बिसौली जा रहे थे। बाइक चालक दीपक हेलमेट पहने हुए थे। उनकी बाइक रानेट चौराहे पर पहुंची थी कि उसी समय सामने से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस हादसे में सतीश का सिर फट गया। बाकी लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे को देखकर आसपास के दर्जनों लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत एबुलेंस को सूचना दी। इससे एंबुलेंस और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उससे तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सतीश की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed