फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

गोवंशीय पशुओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, चार गाय मरीं

Mon, 26 Aug 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
accident
म्याऊं/ उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार तड़के किसी अज्ञात वाहन ने आधा दर्जन से अधिक गोवंशीय पशुओं को रौंद दिया, जिसमें चार गायों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक गोवंश के कान में गोशाला का टैग लगा था। इसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा जाम खुलवाया, तब कहीं गाय के शवों को दफन कराया गया।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। उस वक्त मरौरी गांव और उसके आसपास घूमने वाले करीब आधा दर्जन गोवंशीय पशु विचरण करते हुए सड़क पर आ गए थे। उसी समय मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने गोवंशीय पशुओं को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। एक गाय काफी दूर तक घिसटती चली गई। चालक ने वाहन नहीं रोका और वो वाहन को दौड़ाता हुआ भगा ले गया। इस हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गाय जिंदगी मौत से जूझ रही थीं। चहल पहल होने पर ग्रामीणों ने गायों के शव सड़क पर पड़े देखे। इससे दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने किसी बड़े वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। इसकी सूचना एसओ राजीव कुमार पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर चारों गायों के शवों को दफन करा दिया। एक गोवंश के कान में गोशाला का टैग भी लगा था। पशु चिकित्सालय से मौके पर पहुंचे सतीश चंद्र सैनी ने घायल गोवंशीय पशुओं का इलाज शुरू कर दिया है। नायब तहसीलदार जीतेश वर्मा, एडीओ पंचायत और सचिव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
गोशाला से कैसे निकल गए गोवंशीय पशु
म्याऊं (बदायूं)। सड़क हादसे में मरे गोवंशीय पशुओं में से एक बछड़ा गोशाला से निकलकर पहुंच गया था। रिकॉर्ड के मुताबिक गोशाला में उसका पालन हो रहा था, जबकि वह काफी समय से छुट्टा घूम रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी वीपी सिंह ने प्रधानपति को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। कहा कि जो टैग लगा हुआ गोवंश मरा है। वह गोशाला से बाहर कैसे पहुंच गया। इस दौरान हलका लेखपाल राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed