{"_id":"5d3841ef8ebc3e6ccf653f77","slug":"accident-badaun-news-bly369788417","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के सामने कार से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के सामने कार से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फाजिल नगला निवासी राजश्री (50) पत्नी प्रेमपाल की बेटी किरन और सपना को कई दिन से बुखार आ रहा था। राजश्री दोनों को बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थीं। ब्लड आदि टेस्ट कराने के बाद महिला बेटियों को कॉलेज में छोड़कर सड़क पार मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रही थी। सड़क पार करते समय उझानी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने के बाद महिला काफी ऊंचा उछल गई थी, साथ ही कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी घायल हो गया। हादसे को देखकर सड़क किनारे खड़े लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम मौके पर पहुंच गए। वह महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही महिला के परिवार वाले रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।