फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident,badaun,elecrricity

थलिया नगला के घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन करंट, महिला की मौत, युवती झुलसी

Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
accident,badaun,elecrricity
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव थलियानगला में बृहस्पतिवार रात लोगों के घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया, इससे लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक युवती का हाथ झुलस गया। तमाम लोग बाल-बाल बचे, इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल सप्लाई बंद कराई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक गांव थलिया नगला में गुलड़िया पावर उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई हो रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे एक घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर 444 वोल्टेज की लाइन पर गिर गया, इससे जिन-जिन लोगों के घरों में पावर सप्लाई जा रही थी। उनके घरों में हाईटेंशन का करंट दौड़ गया। लोगों के कूलर पंखे फुंकना शुरू हो गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। फिराजुल के घर में लगे बोर्ड में स्पार्किंग हुई तो उनकी पत्नी आसमां (28) बोर्ड में लगे चेंज ओवर का हत्था गिराने पहुंची। उसने जैसे ही हत्था पकड़ा कि वह करंट की चपेट में आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आशिक की 18 वर्षीय बेटी बोर्ड से मोबाइल का चार्जर निकालने दौड़ी तो उसे भी करंट लग गया। उसका हाथ झुलस गया। इसके अलावा लोगों के घरों में लगे टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए। अकबर अली के बाथरूम में करंट आने से मकान की दीवार चटक गई।
विज्ञापन

50 की जगह 125 मीटर की दूरी पर लगे हैं खंभे
ग्रामीणों ने बताया कि घरों में करंट आने पर उन्होंने जैसे-तैसे सप्लाई बंद कराई। गांव में 50 मीटर की दूरी पर पोल लगने चाहिए, लेकिन यहां 125 मीटर की दूरी पर लगे हैं। इससे लाइन टूट रही है। ग्रामीणों में पावर कॉरपोरेशन विभाग के खिलाफ आक्रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव थलिया नगला में हाईटेंशन का करंट दौड़ा था। इसकी सूचना पर टीम को भेजा गया है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है। उनकी क्षतिपूर्ति कराई जाएगी। वहां नया तार लगवाया जाएगा। एक पोल भी लगेगा। - नेमकुमार वाजपेई, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed