{"_id":"620859f43fee75f27f600c0dd0c8a573","slug":"abrc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 ने छोड़ी एबीआरसी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 ने छोड़ी एबीआरसी की परीक्षा
badaun
Updated Sun, 21 Dec 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
रिक्त पदों के सापेक्ष रविवार को शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर एबीआरसी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में किसी प्रकार की नकल की गुुंजाइश न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए। 17 गैरहाजिर रहे। डायट प्राचार्य, बीएसए परीक्षा के दौरान पूरे समय उपस्थित रहे। तीन घंटे चली परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले में शैक्षिक गुणवत्ता की जिम्मेदारी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तैनात एबीआरसी की भी होती है। एबीआरसी की दावेदारी के लिए एक परीक्षा से होकर गुजरना पड़ता है। इसी के तहत कुछ एबीआरसी के पद रिक्त रह गए थे। लिहाजा इसके लिए रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा 11 बजे से दो बजे तक चली। इसमें पंजीकृत 67 में से 17 गैरहाजिर रहे। जबकि 50 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा और बीएसए कृपाशंकर वर्मा भी पूरे समय मौजूद रहे और परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई। बीएसए श्री वर्मा ने बताया कि बाद में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो, लिहाजा इस परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसमें बैठे सभी अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को बेहद सुरक्षित रखा जाएगा। विषय विशेषज्ञों से इसकी जांच कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण गौरव सक्सेना, राजेश मौर्य, जीजीआईसी प्रिंसिपल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन