फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   AAP officials staged a protest against the shortage of fertilizers

Budaun News: खाद की किल्लत के लिए आप के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Aug 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
AAP officials staged a protest against the shortage of fertilizers
आंबेडकर पार्क में खाद की किल्लत को लेकर धरना-प्रदर्शन करते आप पदा​धिकारी। स्रोत:स्वयं
बदायूं। प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेती का सीजन चल रहा और किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि खाद के अभाव में किसान घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं, फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। यह सरकार की नाकामी है और किसानों के साथ अन्याय है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि किसानों को तुरंत पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में हो रही कालाबाजारी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बोआई प्रभावित किसानों को विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए। प्रदर्शन में राकेश सोलंकी, दिनेश सिंह राठौड़, जरीना बेगम, विद्यावती, बृजेश पाल, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed