फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aadhar card camp orgnaised in every ward

अब हर वार्ड में बनेंगे आधार कार्ड

Sat, 27 Dec 2014 06:37 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 27 Dec 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
aadhar card camp orgnaised in every ward
 आधार कार्ड के लिए नागरिकों को अब ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अब हर वार्ड में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वह प्रत्येक वार्ड में चिहिन्त स्थान पर कैंप लगाएंगे। कंपनी के कारिंदों को अपने पास परमीशन लेटर भी रखना होगा।
विज्ञापन

नगर में इन दिनों आधार कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ज्यादातर लोग उसी जगह पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें आधार कार्ड कैंप लगे होने की जानकारी मिलती है। भीड़ अधिक हो जाने की वजह से सभी को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है, इसे देखते हुए ईओ ललतेश सक्सेना प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने को कहा है। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन में ऐसा महसूस किया गया है। नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसलिए प्रत्येक वार्ड में कैंप लगवा कर आधार कार्ड बनवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मल्टी वेब इनोवेशन कंपनी के कारिंदे आधार कार्ड बनाने की फीडिंग में जुटे हैं। तीन दिन पहले अशर्फी देवी कॉलेज के सेंटर पर लोगों ने फर्जीवाडे़ का शक होने पर कारिंदों को खदेड़ दिया गया था। कंपनी के कारिंदों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह अपने पास उस लेटर को भी रखें जो कि प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। जनता की मांग पर परमीशन का लेटर उन्हें दिखाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed