{"_id":"6a10ba9eab1e4cb667048416","slug":"a-young-man-who-fell-from-the-roof-died-during-treatment-badaun-news-c-123-1-bdn1036-164434-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छत से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छत से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत
Sat, 23 May 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 23 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सिलहरी। कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के कुरऊ गांव में छत से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
38 वर्षीय प्रमोद पुत्र जसवीर सिंह करीब पांच दिन पहले अपने घर की छत पर सो रहे थे। देर रात नींद की झपकी में उनका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गए। छत से गिरने के कारण प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। आगरा में पिछले पांच दिनों से प्रमोद का इलाज चल रहा था। हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।