फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A woman was raped after being drugged with a cold drink

Budaun News: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 21 Sep 2024 03:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
A woman was raped after being drugged with a cold drink
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता का कहना है कि वह नौ सितंबर को कादरचौक में खरीदारी करने गई थी। वापसी में अपराह्न करीब एक बजे परिचित जितेंद्र मिल गया। उसने गांव की तरफ जाने की बात कहते हुए उसे बाइक पर बैठा लिया। जितेंद्र विवाहिता को उझानी-बदायूं मार्ग पर घुमाता रहा। आरोप है कि इसी दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश हो जाने के बाद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दस सितंबर की सुबह होश आया तो उसने विरोध किया। इसके बाद जितेंद्र उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। जैसे-तैसे घर पहुंची और पति को पूरी घटना बताई। पति उसे लेकर थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed