Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A third youth injured in the accident also died, four are in critical condition

Budaun News: हादसे में घायल तीसरे युवक की भी गई जान, चार की हालत नाजुक

Tue, 04 Nov 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A third youth injured in the accident also died, four are in critical condition
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली के पास रविवार को बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छीतरपुर निवासी सत्यनारायण (35) पुत्र रामभरोसे की हालत नाजुक देख परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। चार लोग अब भी जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर कुंदावली भट्टे के पास रविवार देर शाम बुलेट सवार व बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इनमें हाथरस के गोशाला रोड के रहने वाले देवा (25) पुत्र सैलू की मौके पर मौत हो गई, जबकि अलीगढ़ के थाना इलगास के गांव सिकुर्रा निवासी दीपक (28) पुत्र राजू, शिवदीप (30) पुत्र रूपेश और हाथरस के चौबे मोहल्ला निवासी मनीष पुत्र अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। थाना क्षेत्र के गांव महरौला निवासी शमशाद (55) पुत्र बल्ले खां की मुरादाबाद ले जाते समय मौत हो गई थी, जबकि सत्यनारायण (35) पुत्र राम भरोसे घायल हो गए। परिवार के लोग सत्यनारायण को दिल्ली इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रात में रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने आ गए। पुलिस ने तीनों शव जिला मुख्यालय भेजे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो शायद इतने लोगों को चोट नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed