फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A salesman earning a salary of Rs 10,000 gets a CGST notice of Rs 4.82 crore

Budaun News: 10 हजार की नौकरी कर रहे सेल्समैन को 4.82 करोड़ का सीजीएसटी नोटिस

Sat, 02 Aug 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A salesman earning a salary of Rs 10,000 gets a CGST notice of Rs 4.82 crore
सीजीएसटी से मिला नोटिस दिखाते रामबाबू व उनके पिता बदन सिंह। संवाद - फोटो : samvad
बदायूं। मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले सेल्समैन को 4.82 करोड़ रुपये का सीजीएसटी का नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे उसके होश उड़ गए हैं। उसने बताया कि उसके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है। इसलिए नोटिस उसके घर आ गया।
विज्ञापन


नौसेरा गांव निवासी रामबाबू पुत्र बदन सिंह मेडिकल स्टोर में 10 हजार रुपये माह में सेल्समैन की नौकरी कर रहा है। 14 जुलाई को सीजीएसटी इंस्पेक्टर उनके घर आए और 4.82 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया। नोटिस देख पैरों तले जमीन खिसक गई। नोटिस देखा तो उसमें रामबाबू के नाम पर मैसर्स पाल इंटरप्राइजेज फर्म रजिस्टर्ड है। इस फर्म ने 27 करोड़ रुपये का ऑनलाइन कारोबार किया गया है। उसमें जो मोबाइल नंबर है, वह रामबाबू का नहीं हैं और अब बंद है।
विज्ञापन

उसने बताया कि करीब एक साल पहले वह ऑनलाइन नौकरी ढूंढ रहे थे। उसी दौरान एक युवती ने उससे संपर्क किया और नौकरी दिलाने की बात कही। फिर उसने आधार और पैन कार्ड मांग लिए थे। उसने नौकरी नहीं दिलाई और मोबाइल नंबर बंद कर लिया। आरोप है कि उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने रामबाबू के नाम से फर्म बनाई और 27 करोड़ रुपये का ऑनलाइन कारोबार कर डाला। जब फर्म ने रिटर्न दाखिल नहीं किया तो रामबाबू के घर पर नोटिस आ गया। पीड़ित ने अब तक थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दस्तावेज लेने के बाद बंद हो गया नंबर
रामबाबू ने बताया कि एक-दो बार युवती ने बात की, इसके बाद उसने नंबर भी बंद कर लिया। साक्षात्कार कब होगा, नौकरी कब मिलेगी, इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया। थक-हारकर मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन की नौकरी कर ली।
--
शाहजहांपुर में भी आ चुका है इस तरह का मामला
टैक्स से जुड़े अधिवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि सीजीएसटी की ओर से सर्वे न होने की वजह से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। एक मामला शाहजहांपुर में सामने आ चुका है, अब यह दूसरा मामला बदायूं में सामने आया है।
--

कोट
ऐसा कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। अगर ऐसा है ताे पीड़ित को साइबर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। पीड़ित आता है तो मामला दर्ज कराके उसको न्याय दिलाया जाएगा। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह,एसएसपी

--
कोट

- मामला संज्ञान में आते ही विभाग इसकी जांच पड़ताल कर रहा है। अब तक की जांच में ई-मेल, मोबाइल व खाते फर्जी पाए गए हैं। फर्म खोलने में जिन कागजों का लगाया गया है उसी के आधार पर रामबाबू को नोटिस दिया गया है। जानकारी की गई तो उसके साथ धोखाधड़ी कर नौकरी के नाम पर आधार व पैन कार्ड लिए गए, जिनका दुरुपयोग किया गया है। छानबीन की जा रही है। - आरके पंत, अधीक्षक, सीजीएसटी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed