फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A park will be built under the overbridge; the location will be decided soon.

Budaun News: ओवरब्रिज के नीचे बनेगा पार्क, जल्द तय किया जाएगा स्थान

Sun, 19 Jul 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A park will be built under the overbridge; the location will be decided soon.
बदायूं। शहर की सुंदरता बढ़ाने और लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बदायूं-उसावां रोड पर बने ओवरब्रिज के नीचे पार्क विकसित करने की योजना तैयार की है। परियोजना को नवयुग पालिका योजना के तहत पूरा किया जाएगा। पार्क निर्माण के लिए जल्द ही स्थल चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू होगी। योजना पूरी होने के बाद यह स्थान हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। लोगों को बैठने व टहलने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन का उद्देश्य ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह का बेहतर उपयोग करना है। वर्तमान में यह स्थान खाली होने के कारण आकर्षक नहीं दिखता, लेकिन पार्क बनने के बाद यहां हरियाली, पौधरोपण, बैठने की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे शहर की खूबसूरती बढ़ने के साथ-साथ आसपास का वातावरण भी बेहतर होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, पार्क निर्माण के लिए पहले स्थान का सर्वे और चिह्नीकरण किया जाएगा। इसके बाद कार्ययोजना तैयार कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि इस परियोजना से शहर के सौंदर्यीकरण बेहतर होगा। उनका कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह का उपयोग पार्क के रूप में होने से आसपास का क्षेत्र व्यवस्थित और आकर्षक बनेगा। साथ ही लोगों को सुबह-शाम टहलने और बैठने के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed