फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
a man died in suspicious circumstances
बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली इलाके में शनिवार सुबह घायल मिले युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि उसके साथ किसी ने मारपीट की थी, जिससे युवक घायल हो गया था लेकिन पुलिस इसे हादसा बता रही है। आखिर युवक को कैसे चोटें आईं। इसके लिए पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
22 वर्षीय राजकुमार पुत्र राजेश बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनजुड़ी निवासी था। वह चंडीगढ़ में एक कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही युवक चंडीगढ़ से लौटा था। परिवार वालों के मुताबिक युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह शनिवार सुबह करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकला था। सुबह लोगों ने उसे सड़क किनारे बाग में घायल अवस्था में पड़ा देखा। जिस पर ग्रामीणों ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिवार वाले युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां दोपहर के समय युवक की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि युवक के साथ किसी ने मारपीट की थी, जिससे वह घायल हो गया था। उन्होंने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस अनुमान लगा रही है कि युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारी होगी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन है।
विज्ञापन
-प्रथम दृष्टतया मामला हादसे का लग रहा है। युवक जिस बाग में पड़ा मिला है उसके नजदीक बीच सड़क पर खून पड़ा मिला है। उसके सिर में लगी चोटें भी हादसे जैसी लग रही हैं। अनुमान है कि किसी वाहन ने टक्कर मारी होगी। युवक घायल हुआ और बाग में जाकर लेट गया। बाकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। तभी कोई कार्रवाई होगी। -पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed