फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A hepatitis patient was detected at the health camp held in Nasirpur Tappa Malsai.

Budaun News: नसीरपुर टप्पा मलसई में लगे स्वास्थ्य शिविर में हेपेटाइटिस का मरीज मिला

Tue, 21 Jul 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A hepatitis patient was detected at the health camp held in Nasirpur Tappa Malsai.
गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में जिलास्तर से टीम ने पहुंचकर जांचें की। संवाद
जरीफनगर। दहगवां क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में हेपेटाइटिस से दो भाइयों की मौत के बाद चौथे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर हेपेटाइटिस, मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की। इस दौरान हेपेटाइटिस-सी का एक मरीज मिला, जबकि हेपेटाइटिस-बी और मलेरिया की सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में हेपेटाइटिस-सी की 65 लोगों की जांच की गई, जिनमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं हेपेटाइटिस-बी की 65 जांचों में सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं। इसके अलावा 60 लोगों की मलेरिया जांच भी की गई, जिसमें कोई भी मरीज संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले की सर्विलांस टीम भी गांव पहुंची। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. तहसीन, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता, एमओआईसी डॉ. पीयूष व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से जानकारी ली। संदिग्ध मरीजों की जांच कराई। टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने व बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गांव में हेपेटाइटिस से दो सगे भाइयों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निगरानी शुरू की है। इससे पहले भी शिविर में कई लोगों की जांच की जा चुकी है।



डिप्टी सीएमओ के साथ टीम को भेजा गया। वहां सभी संदिग्धों की जांच कराई है। इसमें एक हेपेटाइटिस-सी का मरीज मिला है। बाकी सभी जांचों में रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed