फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A girl disappeared after taking two lakh rupees and jewellery on the pretext of marriage, report filed against six

Budaun News: शादी का झांसा देकर युवती दो लाख व जेवर लेकर लापता, छह पर रिपोर्ट

Tue, 19 Aug 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A girl disappeared after taking two lakh rupees and jewellery on the pretext of marriage, report filed against six
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव चंदऊ निवासी अनेक पाल शर्मा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया उनकी पहचान बिल्सी क्षेत्र के गांव रुदैना निवासी उमेश व सुनील से हुई थी। उनका कहना था कि वह एक युवती के बारे में जानते हैं। वह लखनऊ के पास की है। युवती मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी मनोज की साली है। मनोज ने भी उससे साली के साथ शादी कराने का आश्वासन दिया है। वह बताए गए कुशीनगर के बिहार बॉर्डर पर बारात लेकर पहुंचे। जहां उमेश, मनोज, गोविंद, रवि, रश्मि, भगवती मुरली आदि ने धोखाधड़ी करके दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर ले लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी छह अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन





लुटेरी दुल्हन नकदी और जेवर लेकर गायब
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी रूपेंद्र व रामू ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया 26 सितंबर 2024 को बिहार के पटना जिला निवासी कन्हैया कुमार, उसकी मां मंजू देवी, वहां की रहने वाली निभा कुमारी को लेकर उसके चचेरे भाई के घर आए थे। उन्होंने निभा कुमारी से उनकी शादी का प्रस्ताव रखा। इसके एवज में उन्होंने अपने बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद मंदिर में शादी करा दी। 29 सितंबर को निभा कुमारी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे परिजन गहरी नींद में सो गए। सुबह जागे तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार की नगदी लेकर निभा कुमारी लापता थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने निभा कुमारी समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed