फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A fitness certificate will need to be uploaded to obtain a license.

Budaun News: लाइसेंस बनवाने के लिए अपलोड करना होगा फिटनेस सर्टिफिकेट

Sat, 24 Jan 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A fitness certificate will need to be uploaded to obtain a license.
एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंंग लाइसेंस बनवाने को लगी लाइन। संवाद
बदायूं। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने और नवीनीकरण के लिए अब मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट को सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आदेश तीन दिसंबर से लागू होना था, जिसे अब तक प्रभावी नहीं किया जा सका है। इससे लाइसेंस बनवाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। अब तक ऑफलाइन मेडिकल प्रमाणपत्र से ही लाइसेंस जारी किए जा रहे थे।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम कुमार ने बताया कि शासन ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में यह महत्वपूर्ण बदलाव किया है। बताया कि फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आ रही थीं। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। पैनल के डॉक्टर ही मेडिकल प्रमाणपत्र जारी करेंगे, जिसे सीधे सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


40 साल से अधिक आयु के आवेदकों और हैवी लाइसेंस के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। तीन दिसंबर 2025 के बाद इसे सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन जिले में इसकी अनदेखी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि बिना ऑनलाइन प्रमाणपत्र के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह नई व्यवस्था फर्जी प्रमाणपत्र पत्रों पर रोक लगाने और प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। इससे नागरिकों को समय पर और सटीक सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed