फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   a family broken due to the death of three sons in budaun

Budaun: तीन बेटों की मौत होने से टूट गया परिवार; ताई की अंत्येष्टि में गए थे, नहाते समय नदी में डूबे तीनों

Sun, 30 Apr 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 02:56 PM IST
सार

जिस जगह हादसा हुआ, वहां रामगंगा घाट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। घाट पर न तो खतरे का निशान लगा था और न ही वहां कोई गोताखोर था। काफी देर बाद गोताखोर पहुंचे थे। तब तीनों भाइयों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
a family broken due to the death of three sons in budaun
सोहित, भूपेंद्र और रोहित के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तीन सगे भाइयों की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई थी। जिस जगह हादसा हुआ, वहां रामगंगा घाट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। घाट पर न तो खतरे का निशान लगा था और न ही वहां कोई गोताखोर था। इस घाट पर उस क्षेत्र के लोग अंत्येष्टि करने आते हैं और बड़ी संख्या में यहां लोग स्नान पर्व पर डुबकी लगाते हैं।

विज्ञापन


गांव गढ़िया शाहपुर निवासी दिनेश के पुत्र भूपेंद्र (20), रोहित (18) व सोहित (16) शनिवार को अपनी ताई के अंतिम संस्कार करने गए थे। अंत्येष्टि के बाद तीनों नदी में नहाने लगे। इसी दौरान भूपेंद्र डूबने लगा। पास में स्नान कर रहे रोहित और सोहित ने जब उसे डूबते देखा तो उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों डूब गए। 

विज्ञापन

काफी देर में पहुंचे गोताखोर 

हादसे के बाद नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरे ही बिना संसाधन उनको बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार जब दातागंज से वहां पहुंचे तो गोताखोर बुलाए गए थे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गोताखोर पहुंचे तब जाकर तीनों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


Badaun: ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन सगे भाई गंगा में डूबे, तीनों की मौत, गांव में पसरा मातम

सोहित की सांसें थम चुकी थीं, लेकिन उसके भाई भूपेंद्र और रोहित में सांस थी। इसी उम्मीद के साथ उनको एंबुलेंस से म्याऊं पीएचसी भेजा गया, मगर रास्ते में ही उन दोनों की भी सांसें थम गईं। तीनों सगे भाई जब नदी में डूब रहे थे तो उनसे कुछ ही दूरी पर स्नान कर रहा उनका तहेरा भाई भोले भी उनको बचाने के लिए पहुंचा। 

उनको बचाने के प्रयास में वह भी डूबने लगा, लेकिन उसको समय रहते लोगों ने बचा लिया। भोलू ने बताया कि उसकी मां की अंत्येष्टि थी, इसलिए उसके चचेरे भाई भी इसमें शामिल होने आए थे। तीन सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। 

रात को चलाते थे ई-रिक्शा, दिन में करते थे पढ़ाई

रोहित और भूपेंद्र दोनों दिल्ली में रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से वह बीच में ही पढ़ाई छोड़कर दिल्ली चले गए थे। दिल्ली जाकर दोनों भाइयों ने वहीं के सरकारी स्कूल में एडमिशन ले लिया था। भूपेंद्र दसवीं और रोहित नौवीं कक्षा में था। दोनों भाई रात को ई-रिक्शा चलाकर अपनी पढ़ाई के खर्च के अलावा परिवार के लिए भी खर्चा भेजते थे। दिन में वह स्कूल जाते थे। दोनों का पढ़ लिखकर कामयाब होने का सपना था।

तीन बेटों की मौत होने से टूट गया परिवार

दिनेश के चार बेटों में अब आठ वर्षीय पुत्र कुश बचा है। एक पुत्री वैश्नवी महज छह साल की है। उसके हंसते-खेलते परिवार पर न जाने किसकी नजर लगी कि अब परिवार पूरी तरह से टूट गया। तीनों बड़े बेटों की मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित और भूपेंद्र दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे थे। 

आठ दिन पहले पड़ोसी गांव चंगासी में मेला लगा था। दोनों भाई मेला देखने के लिए घर आए थे। यहां आने के बाद पता चला कि उनकी ताई बीमार है और उनकी हालत काफी गंभीर है, इस वजह से वह दोनों यहां रुक गए। किसी को क्या पता था कि ताई के साथ-साथ वह भी इस दुनिया से विदा हो जाएंगे। 

खनन माफिया नदी में बना रहे मौत के कुंड

रामगंगा में जगह-जगह कई बड़े गड्ढे बन चुके हैं। यहां खनन कराने वाले माफिया मौत के कुंड खोद चुके हैं। नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन की वजह से लोगों के डूबने की घटनाएं यहां सामने आती रही हैं। इसके बाद भी प्रशासनिक अमला इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed