{"_id":"69825656fbdf20b0e509c870","slug":"97-registrations-were-completed-on-the-second-day-of-the-aadhaar-verification-system-badaun-news-c-123-1-bdn1036-156503-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आधार सत्यापन व्यवस्था के दूसरे दिन हुईं 97 रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आधार सत्यापन व्यवस्था के दूसरे दिन हुईं 97 रजिस्ट्रियां
विज्ञापन
उप निबंधक सदर कार्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। संपत्ति के बैनामो में फर्जीवाड़े पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लागू की गई आधारकार्ड सत्यापन आधारित नई रजिस्ट्री व्यवस्था के दूसरे दिन जिले में रफ्तार बढ़ती दिखाई दी। मंगलवार को जिले के सभी उप निबंधन कार्यालयों में कुल 97 बैनामे पंजीकृत किए गए, जबकि कुल 143 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जिले के उप निबंधन सदर कार्यालय समेत सभी सात रजिस्ट्री कार्यालयों में आधारकार्ड सत्यापन आधारित नई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान खरीदार, विक्रेता और गवाहों के आधारकार्ड नंबर का मौके पर सत्यापन किया जा रहा है। इससे फर्जी आधार, फर्जी गवाहों और बेनामी संपत्तियों की रजिस्ट्री पर प्रभावी रोक लगेगी। मंगलवार को सहसवान में 25, बिल्सी में चार, बिसौली में 20, दातागंज में 11, सदर में 40, उझानी में 40 रजिस्ट्रियां हुईं। कुल 143 प्रार्थना पत्रों में से 97 बैनामे दर्ज किए गए।
नई व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही रजिस्ट्री कार्य पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित होगा, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। -सीपी मौर्या, एआईजी स्टांप