फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   95 more women will be made BC Sakhi

Budaun News: 95 और महिलाएं बनाई जाएंगी बीसी सखी

Mon, 02 Mar 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
95 more women will be made BC Sakhi
बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक बीसी सखी रखी जाएगी। ताकि गांव में बैंकिंग से जुड़ी सुविधाएं मिल सकें। 1037 ग्राम पंचायतों में अभी 969 महिलाएं बीसी सखी बनकर काम रहीं थीं। इसमें से कुछ महिलाओं ने यह काम छोड़ दिया है। इसके कारण विभाग की ओर से 95 और बीसी सखी बनाई जााएंगी।
विज्ञापन


जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से समूह की महिलाओं को बीसी सखी बनाने के लिए आवेदन मांगेे गए हैं। आवेदन करने के बाद विभाग की ओर से इनका चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीसी सखी काम करेंगी।
विज्ञापन

बीसी सखी गांव में घर- घर जाकर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करती हैं। इसके लिए विभाग की ओर से शुरू में इन महिलाओं को छ: माह तक 4 हजार रुपये का मानदेय दिया जाता है। उसके बाद वह महिलाओं को किए गए कार्य पर कमीशन दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर बैंकिंग सुविधा के लिए बीसी तैनात की जाएंगी। इसके लिए बची हुई 95 ग्राम पंचायतों के लिए बीसी सखी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बीसी सखी बनकर महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर रहीं हैं। - अखिलेश चौबे, डीसी एनआरएलम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed