फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   82 Anganwadi workers were negligent in distribution of nutrition

Budaun News: पोषाहार वितरण में 82 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की लापरवाही

Tue, 01 Jul 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
82 Anganwadi workers were negligent in distribution of nutrition
बदायूं। सात माह से तीन साल के बच्चों, गर्भवती और धात्री को पोषाहार वितरण करने में 82 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लापरवाही की है। इनका विभाग ने मानदेय रोका है। उनकी जांच शुरू की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन



बाल विकास विभाग ने पोषाहार वितरण के लिए चेहरा पहचान व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत लाभार्थियों का मोबाइल और आधार नंबर विभागीय पोर्टल पोषण ट्रैकर पर जोड़ना है। जिले में 2,21,626 लाभार्थी हैं। इसमें 35 प्रतिशत के ही चेहरा पहचान व्यवस्था का कार्य ही पूर्ण हो सका है। इस कार्य में 82 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं लापरवाही की है। इसलिए उनका मानदेय रोका गया है। उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

-------
इन ब्लॉकों में हैं तैनात
विकास खंड सहसवान की 23, आसफपुर की 14, उसावा की नौ, कादरचौक की तीन, दहगवा की 21, इस्लामनगर की छह और बिसौली की छह कार्यकर्ताओं का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा गया है। अब इनकी जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है समस्या
कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बहुत सारे लाभार्थियों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है। कई लोगों के मोबाइल नंबर गलत है। इसके अलावा बच्चों की छुट्टी होने के चलते अभिभावक बाहर गए हैं। इसलिए उनके कार्य अधूरे हैं।

--

कोट
- शासन के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 82 कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं किया है। उनका मानदेय रोक कर विभागीय जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर सेवा समाप्त की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed