फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र समेत चार ने कराया नामांकन

सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र समेत चार ने कराया नामांकन

Thu, 04 Apr 2019 01:49 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र समेत चार ने कराया नामांकन
बदायूं। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव समेत चार लोगों ने नामांकन कराया। गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफीसर दिनेश कुमार सिंह के समक्ष सुबह 11 बजे सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचे। उसके साथ में राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रवादी पार्टी भारत से अंकित चौहान, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिव) से राजवीर सिंह और भारतीय गदर पार्टी से कृपाशंकर शाक्य ने भी पर्चा दाखिल किया।


प्रगतिशील सपा से खरीदा दो लोगों ने पर्चा
बदायूं। समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया है। नामांकन के पहले दिन पार्टी सतीश चंद्र मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीदा था, लेकिन बुधवार को सोहन पाल ने भी पार्टी के नाम से नामांकन पत्र खरीदा है। इससे ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने बताया कि प्रपत्र खरीदने के समय कोई शर्त लागू नहीं है, लेकिन जमा करते समय इसे देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed