फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शेखूपुर चीनी मिल में पेराई शुरू, जीएम और गन्ना अधिकारी में हुआ समझौता

शेखूपुर चीनी मिल में पेराई शुरू, जीएम और गन्ना अधिकारी में हुआ समझौता

Fri, 28 Dec 2018 09:43 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
शेखूपुर चीनी मिल में पेराई शुरू, जीएम और गन्ना अधिकारी में हुआ समझौता
शेखूपुर चीनी मिल में पेराई शुरू, जीएम और गन्ना अधिकारी में हुआ समझौता
विज्ञापन

बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने बातचीत के बाद शेखूूपुर शुगर मिल और गन्ना अधिकारी के बीच समझौता करा दिया। शुक्रवार को मिल चालू होने के साथ गन्ने की पेराई हुई। उधर, अधिकारियों के बीच झगड़ा होने से गुरुवार रात गन्ने लेकर पहुंचे किसान परेशान रहे।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित शेखूपुर चीनी मिल में गुरुवार देर शाम जीएम और गन्ना अधिकारी के बीच विवाद हो गया था। यह मामला इतना बढ़ गया कि गन्ना अधिकारी ने जीएम पर मारपीट और जीएम ने गन्ना अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए। यह खबर सुनकर गन्ना तुलवाने आए दर्जनों किसान गन्ना अधिकारी के पक्ष में उतर आए और उन्होंने चीनी मिल को ही बंद करा दिया। देर रात तक मिल में अफरा तफरी का माहौल रहा लेकिन मिल शुरू नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने मिल पहुंच कर किसानों को समझाया। तब कहीं वे माने और उसके बाद मिल को शुरू करा दिया। इधर, जीएम और गन्ना अधिकारी के बीच फैसला होने की बात सामने आई है। अभी किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। प्रभारी एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि मामला जो भी रहा। अगर उनके पास कोई तहरीर आएगी तो वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन--
कर्मचारियों ने किसानों को एडवांस में टोकन बांट दिए थे। उन टोकन को कटवाने के लिए बोला था। वे लिस्ट ले गए, लेकिन टोकन नहीं कटवाए। मुझे लगा कि वह नशे में हैं तो मैंने पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि ऐसा कुछ नहीं निकला। कर्मचारी को समझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, जीएम, शेखूपुर चीनी मिल
--
गलत फहमी में कुछ विवाद हो गया था। चीनी मिल के जीएम से बात हो गई है। अब कोई विवाद नहीं है।
-प्रसादीलाल, गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed