फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रदेश में किया है अच्छा माहौल तैयार, अब नहीं करते निवेशक और उद्योगपति पलायन: योगी

प्रदेश में किया है अच्छा माहौल तैयार, अब नहीं करते निवेशक और उद्योगपति पलायन: योगी

Mon, 28 May 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में किया है अच्छा माहौल तैयार, अब नहीं करते निवेशक और उद्योगपति पलायन: योगी
किया है अच्छा माहौल तैयार, अब नहीं करते निवेशक और उद्योगपति पलायन: योगी
विज्ञापन

- प्रदेश में पांच लाख करोड़ के मिले हैं निवेश के प्रस्ताव
- सांसदों-विधायकों से कहा-सरकार की योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार
- जनता को बताएं वहीं करा रहे हैं सारे विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में ब्रज क्षेत्र के सांसदों और विधायकों की बैठक में इस बात पर जोर दिया कि वे जनता के बीच जाकर बताएं कि प्रदेश में जो भी काम हो रहे हैं, वही करा रहे हैं। कहा-सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से जनता को अवगत कराएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि हमारी सरकार से पहले प्रदेश में असुरक्षा का वातावरण था। निवेशक बाहर भाग रहे थे। उद्योगपति प्रदेश से पलायन कर रहे थे। एक वर्ष के अंदर ऐसा प्रयास किया गया कि कोई भी ऐसी गतिविधि न हो जिससे प्रदेश की छवि खराब हो। प्रदेश के अंदर माहौल बदलने का प्रयास किया गया। उसी का नतीजा है कि जो उद्योगपति पलायन कर रहे थे वह वापस आने लगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21-22 फरवरी को उत्तर प्रदेश इंवेस्टर समिट हुई। उसमें पांच लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव हमें प्राप्त हुए। इतने निवेश के प्रस्ताव 15 वर्ष में भी नहीं आए। इस समिट में इतने प्रस्ताव आना उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में विकास कार्य होने हैं। यह तो निजी क्षेत्र के कार्य हैं। केंद्र और राज्य सरकार के कार्य अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने कहा कि सुरक्षा का वातावरण और सुविधाएं देना प्रारंभ हुआ। इसी तरह पहले बहुत से जिलों को बिजली नहीं मिलती थी। अब हर जिले को भरपूर बिजली दी जा रही है। पहले फुंके ट्रांसफार्मर महीनों तक नहीं बदले जाते थे। क्षमता को लोग परेशान होते थे अब क्षमताएं बढ़ रहीं हैं। सड़कें नहीं बनतीं थीं अब उनको गड्ढा मुक्त करने के साथ ही उनके नवीनीकरण की कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तब दलितों, अनुसूचित जाति, जनजाति के मात्र 14 लाख बच्चों की छात्रवृत्ति, शुल्क की प्रतिभूति की धनराशि नहीं मिल पाती थी। हमने बढ़ाकर इसे 21 लाख किया। सभी को छात्रवृत्ति औैर प्रतिभूति की धनराशि दी। अब इस वर्ष बढ़ाकर 23 लाख कर दिया गया है। पहले छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद दी जाती थी,लेकिन हमने नई व्यवस्था लागू की। अब छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिभूति की धनराशि दो अक्तूबर और 26 जनवरी को दे दी जाएगी।
पिछड़ी जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिभूति पहले जिन दस लाख विद्यार्थियों को मिलती थी। हमने बढ़ाकर 12 लाख तक किया है। किसी कारणवश जो विद्यार्थी छूट गए हैं, या उन्हें वंचित कर दिया जाता था, उनसे प्रस्ताव मांगे गए है। पहली बार इस तरह की कार्रवाई हुई है। विधवाओं की पेंशन तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ रुपये की गई है।
.............
‘हर मोर्चे पर विपक्ष हताश औैर निराश’
कहा-हमारी सबसे बड़ी दिक्कत क्या है। हम योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं करते हैं। ‘अरे कोई सड़क बनती है तो कहो यह काम हम करवा रहे हैं’। बिजली आ रही है हम दिलवा रहे है। यह काम हम नहीं करवा पा रहे हैं। ‘हर मोर्चे पर विपक्ष हताश और निराश है।’

...........
‘ऐसी धमकी मुझे पांच साल पहले मिलती थी’
अब उसने क्या किया अब उसने मैसेज पर विधायकों को धमकी देना प्रारंभ किया। कहा-मुझे आश्चर्य होता है कि इस प्रकार की धमकी मुझे आज से पांच साल पहले से मिल रही थी। मैने एक भी बार मीडिया से नहीं कहा। मुझे गाली देते थे मैं चुप रहता था। जैसे ही फोन आता था। वैसे ही नंबर आता था मैं किसी भी कार्यकर्ता से कहता था कि सुनना नहीं वह गाली देना शुरू कर देगा। यह यूपी में ही नहीं हो रहा है। यूपी में 25 विधायकों को धमकी दे चुके हैं। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में धमकी दे चुके हैं। तीन-चार नंबर हैं यह व्हाट्स एप के माध्यम से धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed