फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   81 schools will be 56.70 million new toilet '

स्कूलों में 56.70 लाख से बनेंगे 81 ‘नए शौचालय’

Mon, 30 Mar 2015 07:10 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 30 Mar 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शौचालय से संबंधित दिक्कत नए सत्र में दूर हो जाएंगी। पहले जहां 50 स्कूलों में अनुपयोगी शौचालयों के मरम्मत कार्य के लिए 12.50 लाख रुपये बजट मिल चुका है। वहीं अब 81 नए शौचालय के लिए 56.70 लाख का बजट दिया गया है। विभाग को इसका पत्र प्राप्त हो चुका है।

विज्ञापन

जिले में करीब 2,514 परिषदीय व जूनियर स्कूल हैं, जिसमें पौने तीन लाख छात्र पढ़ रहे हैं। अधिकांश विद्यालयों में शौचालय की समस्या हैं। किसी में शौचालय टूटे हैं तो किसी में शौचालय उपयोग लायक नहीं हैं। लिहाजा बच्चों को खुले में जाना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत स्टाफ और छात्राओं को होता है। इसे देखते हुए स्कूलों में सुलभ शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह कहते हैं कि 81 स्कूलों में नए शौचालय बनाने के लिए पत्र आया है। प्रत्येक स्कूल को 70 हजार रुपये दिए जाएंगे। कुल 56.70 लाख का बजट रखा गया है। सत्र समाप्ती के चलते 2014-15 का पैसा भेजा जा रहा है।  एओ सिंह ने बताया कि पत्र मिल चुका है, बजट भी एक दो दिन में आ जाएगा। इसके बाद कार्रवाई को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 शौचालयों को रिपेयर करने का बजट मिला है। 81 नए शौचालयों के लिए भी पत्र आ चुका है। इसमें हेड मास्टर को अनुपयोगी शौचालयों की फोटो खींच कर जानकारी देनी होगी। वहीं नया शौचालय बनाने से पहले हेड मास्टर को यह बताना होगा कि पहले कभी शौचालय बनाया जा चुका है या नहीं।
- कृपा शंकर वर्मा, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed