फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   80 buses were required, 35 could be arranged, there was a scuffle

Budaun News: बसें चाहिए थी 80 इंतजाम हो सका 35 का, हुई धक्का-मुक्की

Sun, 01 Sep 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 01 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
80 buses were required, 35 could be arranged, there was a scuffle
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सीट पाने के लिए मारामारी करते हुए अभ्यर्थी। संवाद
बदायूं। सिपाही भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन बस में चढ़ने को लेकर खूब धक्का-मुक्की हुई। परिवहन विभाग की तरफ से दोनों पालियों में 35-35 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। एक बस में 51 सीटों के हिसाब से 35 बसों में 1750 सीटें हुई। जबकि अभ्यर्थियों की संख्या दोनों ही पालियों में चार-चार हजार से ज्यादा थी। इस लिहाजा से करीब 80 बसें होनी चाहिए थी। यही कारण रहा कि बसों को लेकर अभ्यर्थी खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

निगम के पास 133 बसें अपनी हैं जबकि 47 बसें अनुबंधित हैं। एक बस में 51 सीट होती है। कुल बसें 180 के हिसाब से निगम के पास 9180 सीटें हुई। बात करें यात्रियों की तो रोजाना रोडवेज बस अड्डे से करीब 18 से 20 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इनमें करीब 120 यात्री एमएसटी वाले हैं। इस लिहाज से करीब 212 बसें और होनी चाहिए थी। अगर हम बरेली और बदायूं रूट की बात करें तो प्रतिदिन करीब पांच हजार सवारियां यात्रा करती हैं। ऐसे में अगर 20 बसें रोजाना चार चक्कर लगाए तो यात्रा संभव है। ऐसे में करीब 20 और बसों की जरूरत है। सिपाही भर्ती में चार हजार अभ्यर्थी अलग से थे। उनके लिए 35 बसें अलग से लगाई गई थी। ऐसे में समझा जा सकता कि अभ्यर्थियों के साथ-साथ आम यात्रियों का भी क्या हाल हुआ होगा।
विज्ञापन


12 बजे पेपर छूटने के बाद एकाएक बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ी तो बसों को चलाया गया। ऐसे में कुछ बसों की कमी आड़े आई। करीब 1800 अभ्यर्थियों के लिए बसें उपलब्ध नहीं हो सकी। रोडवेज चौराहे व पुलिस लाइन चौराहे के अलावा नवादा पर भी अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही। यहीं हाल शाम को देखने को मिला। एआरएम ने बताया कि 35 बसों के अलावा दिल्ली व बरेली रूट पर चलने वाली बसों में भी अभ्यर्थी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में उर्स को लेकर डग्गामारों ने काटी चांदी

शनिवार को बरेली में आला हजरत का उर्स भी था। ऐसे में बदायूं से भी बड़ी संख्या में लोग गए। रोडवेज बस का किराया बरेली तक का 80 रुपये हैं जबकि डग्गामार साठ रुपये लेते हैं। ऐसे में उर्स में शामिल होने वाले अधिकांश लोग डग्गामार वाहन (इको वैन) से गए। सिपाही भर्ती में आए अभ्यर्थी व उर्स में जाने वाले लोगों के कारण शनिवार को यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ।


पांच दिन चली परीक्षा में किसी अभ्यर्थी को कोई परेशानी नहीं होने दी गई। परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई थीं। आखिरी दिन भी शाम को 35 बसें अतिरिक्त लगाई गईं। सभी अभ्यर्थी आराम से चले गए। - अजय कुमार, एआरएम बदायूं

रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सीट पाने के लिए मारामारी करते हुए अभ्यर्थी। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सीट पाने के लिए मारामारी करते हुए अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed