फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भाजपा कार्यकर्ता का राशन डीलरों से वसूली का वीडियो वायरल

भाजपा कार्यकर्ता का राशन डीलरों से वसूली का वीडियो वायरल

Fri, 28 Dec 2018 11:08 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता का राशन डीलरों से वसूली का वीडियो वायरल
भाजपा कार्यकर्ता का राशन डीलरों से वसूली का वीडियो वायरल
विज्ञापन

इस्लामनगर (बदायूं)। भाजपा कार्यकर्ता का राशन डीलरों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कस्बे में खाद एवं आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम के बाहर का बनाया हुआ बताया जा रहा है।
वीडियो पर गौर करें तो एक व्यक्ति उसमें पैसे गिनते दिखाई दे रहा है। उसके आसपास कुछ राशन डीलर खड़े हैं। नाम न छापने की शर्त पर भुक्तभोगी राशन डीलरों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ छुटभैय्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन डीलरों को ब्लाक स्तर पर आपस में बांट लिया है। वे बारी-बारी से आते हैं और गोदाम के बाहर दुकान पर बैठ जाते हैं। जैसे ही डीलर राशन लेकर निकलते हैं, तभी वे उसे रोक लेते हैं और सरकारी रेट पर गेहूं, चावल और अन्य सामग्री ले लेते हैं। विरोध करने पर दुकान खत्म कराने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने राशन नहीं दिया तो उन्होंने एक दुकान को सस्पेंड करा दिया।
विज्ञापन

इधर, वीडियो में जो भाजपा कार्यकर्ता दिखाई दे रहा है वह जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुका है। ----------
वर्जन---
डीलर गोदाम से पूरा राशन लेकर जाते हैं। कभी-कभी उनकी मदद को रिश्तेदार या गांव के लोग आ जाते हैं। यहां से माल धर्मकांटे पर तोलकर दिया जाता है। बाहर क्या होता है, इसकी हमें जानकारी नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय शर्मा, गोदाम प्रभारी
-----
कुछ राशन डीलरों ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मौखिक शिकायत की है। अभी किसी ने लिखित में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। इस बारे में हम पता कर रहे हैं। शिकायत करने वालों से जानकारी लेंगे। अगर कोई डरा धमका कर ऐसा कर रहा है तो पुलिस को सूचना दे। डीएम इस मामले में बेहद ही सख्त हैं। कार्रवाई होगी।
-राहुल गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर बिल्सी
---------
मामला अभी मेरी जानकारी में नहीं है। ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed