फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सिकरोड़ी गांव में सांप्रादायिक तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात

सिकरोड़ी गांव में तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात

Mon, 08 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सिकरोड़ी गांव में सांप्रादायिक तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के संवेदनशील ग्राम सिकरोड़ी में एक बार फिर सांप्रदायिक माहौल गर्म हो गया है। पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव के एक समुदाय के लोग कुछ दिनों से धार्मिक आयोजन की तैयारी में थे। दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने डीएम से इसकी शिकायत की थी। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रविवार दोपहर थाने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की और नई परंपरा डालने पर चेतावनी दी।
ग्राम सिकरोड़ी निवासी एक समुदाय के कुछ लोग शनिवार दोपहर डीएम कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि दूसरे समुदाय के लोग गांव में धार्मिक आयोजन कराने की फिराक में हैं। वह कई दिन से इसकी तैयारी कर रहे हैं। इस पर डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार दोपहर एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर और तहसीलदार सदर आरपी चौधरी बिनावर थाने पहुंचे। थाने में बैठकर सभी अधिकारियों ने सिकरोड़ी गांव के दोनों समुदाय के लोगों के साथ वार्ता की। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने बताया कि वह हर साल धार्मिक आयोजन कराते आए हैं। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने उन्हें परमीशन भी दी थी। इस बार भी वह धार्मिक आयोजन कराना चाहते हैं। जबकि दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस पर एडीएम प्रशासन और एसडीएम ने उन्हें बताया कि जिला और पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखना चाहता है। गांव में कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। कोई भी समुदाय नई परंपरा डालेगा, जो डालेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव के हालात देखते हुए अधिकारियों ने पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है। धार्मिक आयोजन नहीं होने से एक समुदाय में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

 
इन लोगों ने धार्मिक आयोजन कराने के लिए कहा था। वर्ष 2011 में उन्होंने आयोजन कराया था। उसके बाद कोई आयोजन नहीं हुआ। ऐसे में दोबारा आयोजन कैसे हो सकता है। इसलिए गांव वालों से कहा गया है कि कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। अगर कोई खुराफात करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed