फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कबूलपुरा में वृद्घा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कबूलपुरा में वृद्घा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 03 Feb 2019 05:46 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
कबूलपुरा में वृद्घा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बदायूं। शहर के कबूलपुरा मोहल्ले में शनिवार देर रात एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुछ शरारती लोगों ने जहर देकर हत्या करने की पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में महिला की बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

करीब 75 वर्षीय लईका बेगम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी थीं। अपने निकाह के कुछ समय बाद से ही वह अपने मायके आ गई थीं और तभी से वहीं रह रही थीं। उनके सात भाई थे लेकिन सभी की बचपन में मौत हो गई थी। बहन रईसा बेगम का निकाह भी शहर में हुआ था। लईका बेगम के नाम मकान और करीब चार-पांच बीघा जमीन है। कुछ खेत का वह इकरारनामा कर चुकी हैं। शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मोहल्ले और रिश्तेदारों में फैली। लोग एकत्र होना शुरू हुए कि तभी किसी ने सूचना दे दी कि लईका बेगम को जहर देकर मारा गया है। इस जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण बीमारी बताया गया। लईका बेगम के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब निकले। पुलिस ने उनके शव को रईसा बेगम के नाती आदिल के हवाले कर दिया। आदिल ने बताया कि वह बीमारी से मरी हैं लेकिन कुछ लोगों ने उनकी जमीन हथियाने के इरादे से ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed