फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Around 14 houses burnt in fire from garbage

कछला में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से 14 घर जले, आठ पशु जिंदा जले

Sun, 15 Apr 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 15 Apr 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
Around 14 houses burnt in fire from garbage

कछला के बहोरा नगला इलाके में रविवार दोपहर बाद कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से 14 झोपड़ीनुमा घर जल गए। आग इतनी विकराल थी कि काफी देर तक लोग नजदीक नहीं पहुंच सके। आग के बीच फंसने से आठ पशु जिंदा जल गए। पांच पशु झुलस गए। पशुओं को खोलने की कोशिश में गृहस्वामी झुलस गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी और गांव वालों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए। आग से करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर, सीओ और तहसीलदार ने मौका मुआयना किया।

विज्ञापन

बहोरा नगला इलाके कूड़े के ढेर में आग सुलग रही थी। अपराह्न करीब तीन बजे कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी आलम सिंह के झोपड़ीनुमा घर पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। इसके बाद आग ने एक के बाद एक 14 घरों को चपेट में ले लिया। हवा के झोंके के साथ आग विकराल रूप लेती गई। उस समय ज्यादातर लोग खेतों पर थे। आग की वजह इलाके में चीख-पुकार मचने लगी। गृहस्वामियों समेत आसपास के लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव ने कर्मचारियों को वाटर टैंक के साथ भेज दिया। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने कॉल करके दमकल को भी बुला लिया। दमकल कर्मियों समेत लोग आग पर काबू पाते, तब तक झोपड़ीनुमा घरों में रखा अनाज, कृषि उपकरण, डनलप-बुग्गी, थ्रेसर और ट्रॉलियों के पहिए जल गए।
विज्ञापन

कसबाइयों में मोरसिंह के चार, नरेशपाल के दो, अनूप का एक, कलफ सिंह के तीन और फूलसिंह के दो पशु झुलस कर मर गए। सबसे ज्यादा नुकसान रामसिंह को हुआ। उसने बेटी की शादी में दहेज के लिए जो सामान इकट्ठा किया, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। हीरासिंह, शेरसिंह, बलवीर, देवेंद्र, सुरेश के घर भी नहीं बचे। सुरेश का तो हाथ भी झुलस गया। चश्मदीद लोगों की माने तो अग्निकांड की चपेट में आए घरों में ऐसा कोई घर नहीं है जिसमें अनाज और रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान बचा हो। सूचना के बाद एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ भूषण वर्मा, तहसीलदार आरपी चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र की अगुवाई में राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर नुकसान का आकलन कराना भी शुरू कर दिया है। आग की वजह से देर शाम तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बीघा गेहूं की फसल हुई राख का ढेर
उझानी। रविवार सुबह पालिका सदस्य अजय यादव और उनके चाचा विष्णु सिंह के खेत में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। फसल में आग कैसे लगी, यह अभी रहस्यमय बना हुआ है लेकिन पड़ोस के खेत मालिक ने गेहूं जलते देख अजय को बुला लिया। मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोग आग पर काबू पाते, उससे पहले ही करीब छह बीघ खेत का गेहूं राख के ढेर में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed